सीवान के असाव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव में गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध हीरालाल राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक के छोटे बेटे पंकज राम ने बताया कि उनके पिता हीरालाल राम को नशे की लत थी। परिवार के सदस्य अक्सर इसका विरोध करते थे। नशा करने से रोकने पर नाराज होकर देते थे धमकी पंकज के अनुसार, जब भी उन्हें नशा करने से रोका जाता था, तो वे नाराज होकर आत्महत्या करने या घर छोड़कर चले जाने की धमकी देते थे। परिवार ने उनकी इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया था। पंकज ने बताया कि घटना के समय घर में पुट्टी का काम चल रहा था। हीरालाल राम अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे और पंकज खेलने बाहर गया था। परिजन ने फंदे से लटका देखा शव इसी दौरान हीरालाल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो हीरालाल को फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष छोटी कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। सीवान के असाव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव में गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध हीरालाल राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक के छोटे बेटे पंकज राम ने बताया कि उनके पिता हीरालाल राम को नशे की लत थी। परिवार के सदस्य अक्सर इसका विरोध करते थे। नशा करने से रोकने पर नाराज होकर देते थे धमकी पंकज के अनुसार, जब भी उन्हें नशा करने से रोका जाता था, तो वे नाराज होकर आत्महत्या करने या घर छोड़कर चले जाने की धमकी देते थे। परिवार ने उनकी इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया था। पंकज ने बताया कि घटना के समय घर में पुट्टी का काम चल रहा था। हीरालाल राम अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे और पंकज खेलने बाहर गया था। परिजन ने फंदे से लटका देखा शव इसी दौरान हीरालाल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो हीरालाल को फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष छोटी कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।


