सीवान में मेले के दौरान चाचा-भतीजा पर चाकू से हमला:धक्का-मुक्की के बीच पीठ पर किया वार, गंभीर हालत में पटना रेफर

सीवान में मेले के दौरान चाचा-भतीजा पर चाकू से हमला:धक्का-मुक्की के बीच पीठ पर किया वार, गंभीर हालत में पटना रेफर

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर में एसबीआई बैंक के समीप मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मेला देखने आए चाचा-भतीजा पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान श्रीनगर निवासी रामायण यादव और उनके भतीजे राहुल यादव के रूप में हुई है। राहुल यादव, मुन्ना यादव के पुत्र हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवकों के साथ पहले से चल रहा था विवाद घायल रामायण यादव ने बताया कि वह अपने भतीजे राहुल के साथ श्रीनगर एसबीआई बैंक के समीप दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का मेला देखने पहुंचे थे। दोनों मेले में घूम रहे थे, तभी गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंचे। रामायण यादव के अनुसार, उन युवकों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि युवकों ने अचानक बेवजह विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते कहासुनी होने लगी। धक्का-मुक्की के बीच पीठ में घोंपा चाकू उन्होंने बताया कि वे कुछ समझ पाते,इससे पहले ही युवकों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बचाव के दौरान हुई धक्का-मुक्की के बीच उनके पीठ में चाकू घोंप दिया गया, जबकि उनके भतीजे राहुल के सीने के पास चाकू से वार किया गया। हमले में दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया सदर अस्पताल इसके बाद स्थानीय लोगों और मुफ्फसिल थाना पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेले के दौरान चाचा-भतीजा पर चाकू से हमला किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले युवक भी उसी गांव के हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक घायलों की ओर से बयान या लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर में एसबीआई बैंक के समीप मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मेला देखने आए चाचा-भतीजा पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान श्रीनगर निवासी रामायण यादव और उनके भतीजे राहुल यादव के रूप में हुई है। राहुल यादव, मुन्ना यादव के पुत्र हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवकों के साथ पहले से चल रहा था विवाद घायल रामायण यादव ने बताया कि वह अपने भतीजे राहुल के साथ श्रीनगर एसबीआई बैंक के समीप दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का मेला देखने पहुंचे थे। दोनों मेले में घूम रहे थे, तभी गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंचे। रामायण यादव के अनुसार, उन युवकों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि युवकों ने अचानक बेवजह विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते कहासुनी होने लगी। धक्का-मुक्की के बीच पीठ में घोंपा चाकू उन्होंने बताया कि वे कुछ समझ पाते,इससे पहले ही युवकों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बचाव के दौरान हुई धक्का-मुक्की के बीच उनके पीठ में चाकू घोंप दिया गया, जबकि उनके भतीजे राहुल के सीने के पास चाकू से वार किया गया। हमले में दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया सदर अस्पताल इसके बाद स्थानीय लोगों और मुफ्फसिल थाना पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेले के दौरान चाचा-भतीजा पर चाकू से हमला किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले युवक भी उसी गांव के हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक घायलों की ओर से बयान या लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *