सीवान में दिव्यांग युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से बुधवार को विशेष नियोजन-सह-मार्गदर्शन शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग से भर्ती की जाएगी। शिविर में विभिन्न कंपनियों के पदों पर कुल 379 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। खास बात यह है कि कई पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन 9 सितंबर, बुधवार को वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड में किया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। यह शिविर बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भर्ती के लिए YOUTH 4 JOBS FOUNDATION, PATNA के माध्यम से कई तरह के पद उपलब्ध कराए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं पास रखी गई इनमें हाउसकीपिंग एसोसिएट, टेली कॉलिंग एग्जीक्यूटिव, कस्टमर कॉलिंग एग्जीक्यूटिव (वर्क फ्रॉम होम), सेल्समैन, पंप अटेंडेंट, कस्टमर एग्जीक्यूटिव, मटेरियल हैंडलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रीच ट्रक ऑपरेटर, वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव और प्रोडक्ट पिकर समेत अन्य पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 16 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ कंपनी के नियमानुसार PF, ESIC और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं पास रखी गई है। रोजगार का अवसर हासिल करने की अपील जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि सम्मान के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर देना इस विशेष शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिले के रोजगार इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी किसी भी तरह इस मौके को न गंवाएं और अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों के लिए शिविर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। अभ्यर्थियों को शिविर में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो समेत आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने अधिक से अधिक दिव्यांग युवाओं से शिविर में शामिल होकर रोजगार का अवसर हासिल करने की अपील की है। सीवान में दिव्यांग युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से बुधवार को विशेष नियोजन-सह-मार्गदर्शन शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग से भर्ती की जाएगी। शिविर में विभिन्न कंपनियों के पदों पर कुल 379 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। खास बात यह है कि कई पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन 9 सितंबर, बुधवार को वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड में किया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। यह शिविर बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भर्ती के लिए YOUTH 4 JOBS FOUNDATION, PATNA के माध्यम से कई तरह के पद उपलब्ध कराए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं पास रखी गई इनमें हाउसकीपिंग एसोसिएट, टेली कॉलिंग एग्जीक्यूटिव, कस्टमर कॉलिंग एग्जीक्यूटिव (वर्क फ्रॉम होम), सेल्समैन, पंप अटेंडेंट, कस्टमर एग्जीक्यूटिव, मटेरियल हैंडलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रीच ट्रक ऑपरेटर, वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव और प्रोडक्ट पिकर समेत अन्य पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 16 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ कंपनी के नियमानुसार PF, ESIC और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं पास रखी गई है। रोजगार का अवसर हासिल करने की अपील जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि सम्मान के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर देना इस विशेष शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिले के रोजगार इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी किसी भी तरह इस मौके को न गंवाएं और अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों के लिए शिविर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। अभ्यर्थियों को शिविर में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो समेत आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने अधिक से अधिक दिव्यांग युवाओं से शिविर में शामिल होकर रोजगार का अवसर हासिल करने की अपील की है।

