सीरिया में सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास कार बम धमाका, 2 लोग जख्मी

सीरिया में सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास कार बम धमाका, 2 लोग जख्मी

सीरिया (Syria) में भले ही गृहयुद्ध खत्म हो चुका है और हालात में पहले से सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी खतरा खत्म नहीं हुआ है। सीरिया में अभी भी आतंकी गतिविधियाँ पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं और इसी वजह से समय-समय पर देश में धमाकों, गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक मामला आज, गुरुवार, 1 अक्टूबर को देखने को मिला।

सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास कार बम धमाका

सीरिया में दीर एज़-ज़ोर (Deir ez-Zor) के ग्रामीण इलाके में जज़रात अल-बुहामिद में आज एक कार बम धमाका हुआ हुआ। यह धमाका सुरक्षाबलों के एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।

2 लोग हुए जख्मी

इस कार बम धमाके में 2 लोग जख्मी हो गए, जिसकी पुष्टि स्थानीय मीडिया एजेंसी ने की। जख्मी लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

किसने किया धमाका?

इस कार बम धमाके के पीछे किसका हाथ है, इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है जिससे दोषियों की पहचान की जा सके और जल्द से जल्द उन्हें पकड़ा जा सके। सीरिया में अभी भी कई आतंकी हैं। ISIS भले ही अब पहले जितना प्रभावी नहीं है, लेकिन अभी यह खत्म नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य आतंकी संगठन भी सीरिया और आसपास के इलाकों में एक्टिव हैं।

कल हुआ बस पर हमला, आज कार में बम धमाका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज कार बम धमाका बुधवार को सीरिया के होम्स (Homs) प्रांत में एक बस पर हुई गोलीबारी के बाद हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की इस वारदात को किसने अंजाम दिया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि मामले की जांच जारी है। इतना ही नहीं, होम्स में बस पर हुए हमले से कुछ समय पहले सरकारी मीडिया ने दमिश्क (Damascus) के बाहर सीरिया के मुख्य बिजली संयंत्रों में से एक के पास गैस पाइपलाइन में धमाके की जानकारी दी थी। यह घटना पूर्वी सीरिया में एक और पाइपलाइन में तोड़फोड़ के दो दिन बाद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *