छांवो रोड स्थित कनोडिया सीमेंट फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के चंदोस गांव निवासी रामायण बिंद की 43 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर राजकुमार बिंद ने बताया कि सुषमा देवी पिछले दो-तीन वर्षों से इलाके की प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करती थीं। वह प्रतिदिन की तरह आज भी काम पर जाने के लिए पैदल फैक्ट्री जा रही थीं। इसी दौरान कनोडिया सीमेंट फैक्ट्री के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर लगभग 30 से 40 मिनट तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। छांवो रोड स्थित कनोडिया सीमेंट फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के चंदोस गांव निवासी रामायण बिंद की 43 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर राजकुमार बिंद ने बताया कि सुषमा देवी पिछले दो-तीन वर्षों से इलाके की प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करती थीं। वह प्रतिदिन की तरह आज भी काम पर जाने के लिए पैदल फैक्ट्री जा रही थीं। इसी दौरान कनोडिया सीमेंट फैक्ट्री के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर लगभग 30 से 40 मिनट तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

