सीमा हत्याकांड- मुख्य आरोपी भैसुर गिरफ्तार:जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद; घर में घुसकर मारी थी गोली, राइफल बरामद

सीमा हत्याकांड- मुख्य आरोपी भैसुर गिरफ्तार:जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद; घर में घुसकर मारी थी गोली, राइफल बरामद

भोजपुर के अगिआंव गांव में संपत्ति विवाद को लेकर सीमा देवी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतका के जेठ सुमंत राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध राइफल भी बरामद की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद राइफल को नहर के किनारे पुआल के टाल में छिपा दिया था। रविवार को सदर एसडीपीओ-01 सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुमंत राय अगिआंव गांव का ही रहने वाला है। 14 अक्टूबर को सीमा देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद वह फरार होकर दिल्ली चला गया था। इस बीच उसके भोजपुर लौटने की सूचना मिली, जिसके आधार पर गड़हनी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को वजह बताया है। जमीन बेचने को लेकर आपत्ति थी पुलिस जांच के अनुसार, सीमा देवी अपने पति अमित राय के साथ अगिआंव में रहती थी। वहां स्थित अपनी जमीन बेचना चाहती थी, लेकिन उसके जेठ सुमंत राय को जमीन बेचने पर आपत्ति थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण सीमा देवी की हत्या की गई। हालांकि, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था इस हत्याकांड को लेकर मृतका के भाई विनय कुमार के बयान पर गड़हनी थाने में सुमंत राय समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद भोजपुर एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही मुख्य आरोपी की पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त राइफल की बरामदगी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। भोजपुर के अगिआंव गांव में संपत्ति विवाद को लेकर सीमा देवी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतका के जेठ सुमंत राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध राइफल भी बरामद की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद राइफल को नहर के किनारे पुआल के टाल में छिपा दिया था। रविवार को सदर एसडीपीओ-01 सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुमंत राय अगिआंव गांव का ही रहने वाला है। 14 अक्टूबर को सीमा देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद वह फरार होकर दिल्ली चला गया था। इस बीच उसके भोजपुर लौटने की सूचना मिली, जिसके आधार पर गड़हनी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को वजह बताया है। जमीन बेचने को लेकर आपत्ति थी पुलिस जांच के अनुसार, सीमा देवी अपने पति अमित राय के साथ अगिआंव में रहती थी। वहां स्थित अपनी जमीन बेचना चाहती थी, लेकिन उसके जेठ सुमंत राय को जमीन बेचने पर आपत्ति थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण सीमा देवी की हत्या की गई। हालांकि, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था इस हत्याकांड को लेकर मृतका के भाई विनय कुमार के बयान पर गड़हनी थाने में सुमंत राय समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद भोजपुर एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही मुख्य आरोपी की पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त राइफल की बरामदगी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *