सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मानगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खोपि गांव की रेशम कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने पति और दो अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतका की मां रीना देवी ने रुन्नीसैदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रेशम कुमारी ने करीब एक साल पहले खोपि गांव के वार्ड-2 निवासी शिवम कुमार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों परिवारों का एक-दूसरे से संपर्क नहीं था। सोमवार देर रात मायके वालों को रेशम की मौत की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद रेशम और शिवम पुनौरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मानगर में किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि रेशम की मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान लोगों को हुआ शक जानकारी के अनुसार, मौत के बाद शव को ऑटो से श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने मौके पर मौजूद आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों को भीड़ से निकालकर पुलिस के हवाले किया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट भी की। पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया मृतका की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने शिवम कुमार के साथ विकास कुमार और रत्नेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मानगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खोपि गांव की रेशम कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने पति और दो अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतका की मां रीना देवी ने रुन्नीसैदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रेशम कुमारी ने करीब एक साल पहले खोपि गांव के वार्ड-2 निवासी शिवम कुमार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों परिवारों का एक-दूसरे से संपर्क नहीं था। सोमवार देर रात मायके वालों को रेशम की मौत की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद रेशम और शिवम पुनौरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मानगर में किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि रेशम की मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान लोगों को हुआ शक जानकारी के अनुसार, मौत के बाद शव को ऑटो से श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने मौके पर मौजूद आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों को भीड़ से निकालकर पुलिस के हवाले किया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट भी की। पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया मृतका की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने शिवम कुमार के साथ विकास कुमार और रत्नेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

