सीतामढ़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना मेहसौल कुष्ठ कॉलोनी आदर्श नगर की है। मृतक की पहचान मनोहर राम(30) के रूप में हुई है। परिजन ने मनोहर के दोस्त करण और उसके साथियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन के अनुसार, मनोहर राम को उसके दो दोस्त मंगलवार की रात तकरीबन 8 बजे घर से बुलाकर भवदेपुर चमड़ा गोदाम के पीछे पीपल के पेड़ के पास ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे जबरन नशा कराया गया और इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान उसका मुंह और गला दबाने की बात भी सामने आई है। मनोहर को बचाने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनोहर को पहले एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल, सीतामढ़ी पहुंचाया गया, जहां बुधवार की देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका मामले में सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। परिजनों की ओर से शुरुआत में गोली मारने की बात कही गई थी, जबकि बाद में चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई। हालांकि ये दोनों आरोप गलत निकले। फिलहाल गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आसपास लगा CCTV खंगाल रही पुलिस डीएसपी ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नशे के आदी है मनोहर परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसकी मौत से बुजुर्ग माता-पिता और महज दो साल की बच्ची के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। सीतामढ़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना मेहसौल कुष्ठ कॉलोनी आदर्श नगर की है। मृतक की पहचान मनोहर राम(30) के रूप में हुई है। परिजन ने मनोहर के दोस्त करण और उसके साथियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन के अनुसार, मनोहर राम को उसके दो दोस्त मंगलवार की रात तकरीबन 8 बजे घर से बुलाकर भवदेपुर चमड़ा गोदाम के पीछे पीपल के पेड़ के पास ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे जबरन नशा कराया गया और इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान उसका मुंह और गला दबाने की बात भी सामने आई है। मनोहर को बचाने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनोहर को पहले एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल, सीतामढ़ी पहुंचाया गया, जहां बुधवार की देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका मामले में सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। परिजनों की ओर से शुरुआत में गोली मारने की बात कही गई थी, जबकि बाद में चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई। हालांकि ये दोनों आरोप गलत निकले। फिलहाल गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आसपास लगा CCTV खंगाल रही पुलिस डीएसपी ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नशे के आदी है मनोहर परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसकी मौत से बुजुर्ग माता-पिता और महज दो साल की बच्ची के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

