सीतामढ़ी में भोज का खाना खाने से 38 लोग बीमार:उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती; परिजनों ने खाने में गिरगिट गिरने की आशंका जताई

सीतामढ़ी में भोज का खाना खाने से 38 लोग बीमार:उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती; परिजनों ने खाने में गिरगिट गिरने की आशंका जताई

सीतामढ़ी में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भोज का खाना खाने के बाद 38 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के गुलरिया वार्ड संख्या-10 की है। बीमार लोगों में बच्चों की संख्या भी ज्यादा बताई जा रही है। इनमें अरशिद खातून, नेमत, अफमीन, रहनुमान, रौनक, एम आरजू, नेमत, मलका और आहद समेत 38 लोग शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाना खाने के बाद ही होने लगी उल्टी ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल लोगों ने खाना खाने के कुछ ही देर बाद उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण जल्दी से बीमार लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि खाना बनाने या परोसने के दौरान उसमें गिरगिट गिर गया था। उनका कहना है कि इससे खाना जहरीला हो गया और उसे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। फूड पॉइजनिंग का मामला इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि सभी का पूरा इलाज किया गया और शुरुआती उपचार के बाद सभी अपने घर लौट गए हैं। सीतामढ़ी में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भोज का खाना खाने के बाद 38 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के गुलरिया वार्ड संख्या-10 की है। बीमार लोगों में बच्चों की संख्या भी ज्यादा बताई जा रही है। इनमें अरशिद खातून, नेमत, अफमीन, रहनुमान, रौनक, एम आरजू, नेमत, मलका और आहद समेत 38 लोग शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाना खाने के बाद ही होने लगी उल्टी ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल लोगों ने खाना खाने के कुछ ही देर बाद उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण जल्दी से बीमार लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि खाना बनाने या परोसने के दौरान उसमें गिरगिट गिर गया था। उनका कहना है कि इससे खाना जहरीला हो गया और उसे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। फूड पॉइजनिंग का मामला इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि सभी का पूरा इलाज किया गया और शुरुआती उपचार के बाद सभी अपने घर लौट गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *