सीतामढ़ी में जलजमाव के खिलाफ अनशन खत्म:4 दिन बाद पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

सीतामढ़ी में जलजमाव के खिलाफ अनशन खत्म:4 दिन बाद पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

सीतामढ़ी के मेजरगंज में हिरोलवा-डिहठी सड़क पर जलजमाव के खिलाफ चल रहा आमरण अनशन चौथे दिन खत्म हो गया। सड़क पर जमा पानी और जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर राहुल कुशवाहा चार दिनों से अनशन पर बैठे थे। शनिवार को राजद के पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने राहुल कुशवाहा को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान मौके पर बीडीओ निशांत कुमार, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और मुखिया सोहन पासवान भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्या अनशन स्थल पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि हिरोलवा से डिहठी जाने वाली सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। ग्रामीण लंबे समय से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था और सड़क की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। काम शुरू नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर वे जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान की दिशा में काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चार दिन बाद अनशन तो खत्म हो गया, लेकिन ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। सीतामढ़ी के मेजरगंज में हिरोलवा-डिहठी सड़क पर जलजमाव के खिलाफ चल रहा आमरण अनशन चौथे दिन खत्म हो गया। सड़क पर जमा पानी और जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर राहुल कुशवाहा चार दिनों से अनशन पर बैठे थे। शनिवार को राजद के पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने राहुल कुशवाहा को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान मौके पर बीडीओ निशांत कुमार, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और मुखिया सोहन पासवान भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्या अनशन स्थल पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि हिरोलवा से डिहठी जाने वाली सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। ग्रामीण लंबे समय से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था और सड़क की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। काम शुरू नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर वे जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान की दिशा में काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चार दिन बाद अनशन तो खत्म हो गया, लेकिन ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *