सीकर में रिटायर्ड BSF कर्मचारी से साइबर फ्रॉड:ठगों ने अकाउंट से एक लाख रुपए निकाले; मैसेज आने पर चला पता

सीकर में रिटायर्ड BSF कर्मचारी से साइबर फ्रॉड:ठगों ने अकाउंट से एक लाख रुपए निकाले; मैसेज आने पर चला पता

सीकर में रिटायर्ड BSF कर्मचारी से साइबर फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। ठगों ने इनके अकाउंट से 1 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिटायर्ड BSF कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उनके अकाउंट से पहले 50 हजार रुपए डेबिट होने का मैसेज आया था। मैसेज आते ही उन्होंने तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर कांटेक्ट करने की कोशिश की। लेकिन कोई कांटेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने बैंक में अपने परिचित कर्मचारी को कॉल करके इस बारे में बताया। जब तक बैंक कर्मचारी ने अकाउंट ब्लॉक करने की कोशिश की। उतनी ही देर में अकाउंट से 50 हजार रुपए और निकल गए। हालांकि इसके बाद बैंक अकाउंट लॉक हो गया। ऐसे में अकाउंट से ज्यादा रुपए निकलने से बच गए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिरकार किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या किसी फाइल को डाउनलोड करने के चलते रिटायर्ड BSF कर्मचारी का मोबाइल या बैंक अकाउंट हैक हुआ हो। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड BSF कर्मचारी के बैंक अकाउंट से निकली राशि एक ही अकाउंट में ट्रांसफर हुई है। इस अकाउंट की डिटेल के आधार पर अब पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *