सीकर में बादल छाए, उमस से लोग परेशान:न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज, 19 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं

सीकर में बादल छाए, उमस से लोग परेशान:न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज, 19 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं

प्रदेश में कमजोर पड़े मानसून के चलते सीकर में अब तीन से चार दिन बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। हालांकि बादलों की आवाजाही रहने से उमस से लोग परेशान रह सकते हैं। 19 तक तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 15 अगस्त को यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 15 अगस्त को ज्यादातर समय मौसम साफ रहा। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल राजस्थान के उत्तरी और उत्तर पूर्वी भागों में ही बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जगहों पर बारिश होने की संभावना कम है। अबतक जिला हेडक्वार्टर पर तेज बारिश नहीं बता दें कि इस बार सीकर में जिला हेडक्वार्टर पर तेज बारिश नहीं हुई है, हालांकि ग्रामीण इलाकों में नीमकाथाना सहित आसपास के एरिया में पिछले दिनों तेज बारिश हुई। ऐसे में अब हेडक्वार्टर के लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। प्रदेश के मौसम से जुड़ी यह खबर पढ़ें : आज 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट:भरतपुर के सबसे बड़े डैम का गेट खोला, धौलपुर सहित कई जिलों में एक इंच तक बरसात राजस्थान में आज भी 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा।(पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *