सीकर में दो नाबालिग बहनें लापता:सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी,स्कूल भी नहीं पहुंची

सीकर में दो नाबालिग बहनें लापता:सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी,स्कूल भी नहीं पहुंची

सीकर जिले में दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। एक की उम्र 16 साल और दूसरी की उम्र 15 साल है। दोनों आज सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के एक नाबलिग लड़की की उम्र 16 साल और दूसरी की 15 साल है। जो आज सुबह करीब 7 बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकल गई थी। स्कूल का टाइम पूरा होने के बाद भी दोनों बहनें घर पर नहीं पहुंची। उसके बाद जब परिवार स्कूल गया तो पता चला कि दोनों लड़कियां आज स्कूल आई ही नहीं। ऐसे में परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। अब पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे रूट और आसपास के एरिया में सीसीटीवी के आधार पर दोनों लड़कियों का पता लगा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *