सीकर में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना:तापमान में गिरावट दर्ज, अब तक औसत से 9% कम बरसात हुई

सीकर में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना:तापमान में गिरावट दर्ज, अब तक औसत से 9% कम बरसात हुई

सीकर में रात से ही मौसम बदला हुआ है। बीती रात हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस बार जिले में मानसून की औसत बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हुआ है। सुबह से बादलवाही के चलते कभी-धूप तो कभी बादल नजर आ रहे हैं, जिसके चलते उमस का असर कम है। तापमान में गिरावट जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में सीकर में दिन-रात के तापमान में बदलाव देखने को मिला है। अब तक 9 प्रतिशत कम बारिश जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, आज सीकर समेत दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस बार जिले में अभी तक औसत से 9% कम बारिश हुई है। राजस्थान में मानसून की छितराई बारिश होने से उमस‌ और गर्मी‌ बढ़ी हुई है। मानसूनी एयर सिस्टम का प्रेशर बार-बार बदलने की वजह से अभी तक अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *