सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्हें उनके पति और पूर्व सभापति जीवण खां ने उन्हें बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कार्यक्रम में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सहित कई पार्षद मौजूद रहे। इस मौके पर सभापति खतीजा बनो ने कहा कि शहर की जनता के वोट और आशीर्वाद से वह सभापति बनी हैं। अब वह हर सप्ताह एक वार्ड में जाएंगी और लोगों से वार्ड की समस्याएं जानेंगी व उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगी। उन्होंने कहा- मेरा प्रयास रहेगा कि सीकर नगर परिषद एरिया में रहने वाले हर एक नागरिक को नगर परिषद की सेवाओं/योजनाओं का लाभ मिल सके। बता दें कि इस बार खतीजा बानो ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सभापति पद के लिए प्रत्याशी बनाया। जिसमें उन्होंने बीजेपी की कंचन को 17 वोटों से हराया।

