समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली एक एएनएम को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर नाराज एएनएम मृदुला कुमारी ने 1 अगस्त से जिला सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने और लोक शिकायत में मामला पहुंचाने के बावजूद अब तक उनके वेतन का भुगतान शुरू नहीं किया गया है। मृदुला कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में उनकी भर्ती साल 2001 में हुई थी। अभी वह बिरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एपीएचसी के प्रभारी की ओर से पिछले 4 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। सीएम का जांच के मिले हैं निर्देश उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के दफ्तरों में जाकर अपनी बात रखी। इसके बावजूद जब समस्या का हल नहीं निकला, तो उन्होंने लोक शिकायत में इसकी शिकायत की। मृदुला के अनुसार, लोक शिकायत पदाधिकारी ने 10 अगस्त को मामले की सुनवाई कर सिविल सर्जन को जांच कर उनका वेतन भुगतान पूरा करने का निर्देश दिया था। एएनएम का कहना है कि लोक शिकायत पदाधिकारी के साफ निर्देश के बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से वेतन भुगतान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने जिला सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार के कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने का फैसला किया। जल्द समाधान निकाला जाएगा- सीएस मृदुला कुमारी ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनके बकाया वेतन के भुगतान की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय के सामने एक एएनएम अनिश्चितकालीन अनशन पर है। समस्या को सुनकर जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली एक एएनएम को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर नाराज एएनएम मृदुला कुमारी ने 1 अगस्त से जिला सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने और लोक शिकायत में मामला पहुंचाने के बावजूद अब तक उनके वेतन का भुगतान शुरू नहीं किया गया है। मृदुला कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में उनकी भर्ती साल 2001 में हुई थी। अभी वह बिरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एपीएचसी के प्रभारी की ओर से पिछले 4 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। सीएम का जांच के मिले हैं निर्देश उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के दफ्तरों में जाकर अपनी बात रखी। इसके बावजूद जब समस्या का हल नहीं निकला, तो उन्होंने लोक शिकायत में इसकी शिकायत की। मृदुला के अनुसार, लोक शिकायत पदाधिकारी ने 10 अगस्त को मामले की सुनवाई कर सिविल सर्जन को जांच कर उनका वेतन भुगतान पूरा करने का निर्देश दिया था। एएनएम का कहना है कि लोक शिकायत पदाधिकारी के साफ निर्देश के बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से वेतन भुगतान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने जिला सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार के कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने का फैसला किया। जल्द समाधान निकाला जाएगा- सीएस मृदुला कुमारी ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनके बकाया वेतन के भुगतान की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय के सामने एक एएनएम अनिश्चितकालीन अनशन पर है। समस्या को सुनकर जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

