सिवनी में 777 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी; नशे के खिलाफ कोतावली पुलिस ने की कार्रवाई

सिवनी में 777 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी; नशे के खिलाफ कोतावली पुलिस ने की कार्रवाई

सिवनी जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात तिलक वार्ड क्षेत्र से 777 ग्राम गांजे के साथ एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन रोड, तिलक वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर के सामने गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। थैली में रखा था गांजा तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हरे रंग की थैली में सफेद पन्नी के अंदर रखा गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 777 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8,547 रुपए बताई गई है। आरोपी गांजा रखने या उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी की पहचान वेदप्रकाश झारिया (57), निवासी रेलवे स्टेशन रोड, तिलक वार्ड, सिवनी के रूप में की है। उसे गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी को यह गांजा कहां से मिला था और क्या इस मामले में कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है। नशे के खिलाफ अभियान जारी उल्लेखनीय है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में गठित टीमें अवैध मादक पदार्थों से संबंधित सूचनाएं जुटाकर कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी, सउनि राजेंद्र कुमार नागवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, प्रदीप चौधरी, संतोष साहू, आरक्षक प्रतीक बघेल, कपिल कटरे, महिला आरक्षक दीपाली और ममता गजभिये की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *