सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड अंतर्गत आमई ग्राम के समीप गुरुवार देर रात गिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी भरकर एक निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। आमई ग्राम के पास एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली में भरी गिट्टी सड़क पर बिखर गई और ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों को क्षति पहुंची। स्थानीय लोगों ने की चालक की मदद घटना स्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और चालक संदीप यादव की मदद की। चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह सुरक्षित बताया गया है। लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि उन्हें बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन से अपेक्षा है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


