सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 232 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं। मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 205 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की साझेदारी की। सऊद शकील 6, अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। कैसे गिरे पाकिस्तान के विकेट कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। ———————————- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 232 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं। मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 205 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की साझेदारी की। सऊद शकील 6, अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। कैसे गिरे पाकिस्तान के विकेट कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। ———————————- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर


