सिधौली में श्रीकृष्ण की पूजा के बाद मेला:पूजन-अर्चन और प्रसाद के बाद लगा दधि महोत्सव का मेला

सिधौली में श्रीकृष्ण की पूजा के बाद मेला:पूजन-अर्चन और प्रसाद के बाद लगा दधि महोत्सव का मेला

शाहजहांपुर के ब्लॉक सिधौली की ग्राम सभा सजना के ग्राम महाऊ दुर्ग में दधि महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक सभी ने मेले का आनंद लिया। दूर-दूर से पहुंचे दुकानदार मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गईं। दूर-दराज से आए दुकानदारों ने खान-पान, खिलौने और अन्य सामान की दुकानें सजाईं। मेले में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। जन्माष्टमी पर झुलाया जाता है झूला ग्रामीणों के अनुसार भाद्रपद माह में हर वर्ष दधि महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को झूला झुलाने की परंपरा है। इसके बाद पूजन-अर्चन किया जाता है और भगवान को प्रसाद चढ़ाकर कार्यक्रम संपन्न होता है। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *