सिकंदरा-नवादा रोड पर स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दो घायल: ग्रामीणों ने गाड़ी पकड़कर पुलिस को सौंपा

सिकंदरा-नवादा रोड पर स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दो घायल: ग्रामीणों ने गाड़ी पकड़कर पुलिस को सौंपा

जमुई जिले के सिकंदरा- नवादा मुख्य मार्ग पर मिर्जागंज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को सोमवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर रवि माधव ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान लखिसराय जिले के कवैया निवासी विनोद मोदी के 27 वर्षीय पुत्र जितेंद कुमार और घायलों की पहचान गोसाई टोला निवासी बिसुंदेव तांती के पुत्र छोटू कुमार व संतर मोहल्ला निवासी मनोज मोदी के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई और स्कॉर्पियो वाहन को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्कॉर्पियो जिला प्रशासन के किसी अधिकारी का बताया जाता है। घटना स्थल का भी वीडियो सामने आया है। इधर देर रात सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और डीएम के आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छोटू कुमार ने बताया कि जितेंद कुमार अपने अन्य साथी के साथ मेला में घूमघूम कर खिलौना व अन्य सामान बेचने का काम करता है। इसी क्रम में जितेंद कुमार, छोटू कुमार और मनोज मोदी दो दिन पहले दुर्गापूजा मेला में सामान बेचने अलीगंज आये थे, जहां से ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो मिर्जागंज के पास पहुंची इसी दौरान तेज रफ्तार अधिकारी के एक स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे जितेंद कुमार की मौत हो गई और छोटू कुमार व मनोज मोदी बुरी तरह घायल हो गए। इधर घटना की सूचना के बाद मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पूरे परिवार का रोरोकर बुरा हाल होने लगा। परिजन में कोहराम मच गया। पूरा सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। जमुई जिले के सिकंदरा- नवादा मुख्य मार्ग पर मिर्जागंज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को सोमवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर रवि माधव ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान लखिसराय जिले के कवैया निवासी विनोद मोदी के 27 वर्षीय पुत्र जितेंद कुमार और घायलों की पहचान गोसाई टोला निवासी बिसुंदेव तांती के पुत्र छोटू कुमार व संतर मोहल्ला निवासी मनोज मोदी के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई और स्कॉर्पियो वाहन को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्कॉर्पियो जिला प्रशासन के किसी अधिकारी का बताया जाता है। घटना स्थल का भी वीडियो सामने आया है। इधर देर रात सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और डीएम के आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छोटू कुमार ने बताया कि जितेंद कुमार अपने अन्य साथी के साथ मेला में घूमघूम कर खिलौना व अन्य सामान बेचने का काम करता है। इसी क्रम में जितेंद कुमार, छोटू कुमार और मनोज मोदी दो दिन पहले दुर्गापूजा मेला में सामान बेचने अलीगंज आये थे, जहां से ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो मिर्जागंज के पास पहुंची इसी दौरान तेज रफ्तार अधिकारी के एक स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे जितेंद कुमार की मौत हो गई और छोटू कुमार व मनोज मोदी बुरी तरह घायल हो गए। इधर घटना की सूचना के बाद मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पूरे परिवार का रोरोकर बुरा हाल होने लगा। परिजन में कोहराम मच गया। पूरा सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *