सास-बहू विवाद में की पूर्व सरपंच ने बेटे की हत्या:गर्द-छाती से निकलीं गोलियां, जमीन बेच चुका आरोपी; पत्नी बोले- कैरेक्टर पर सवाल उठाए

सास-बहू विवाद में की पूर्व सरपंच ने बेटे की हत्या:गर्द-छाती से निकलीं गोलियां, जमीन बेच चुका आरोपी; पत्नी बोले- कैरेक्टर पर सवाल उठाए

हरियाणा के जींद में पूर्व सरपंच द्वारा किए गए बेटे के मर्डर केस में खुलासा हुआ है। परिवार में लंबे समय से सास-बहू के बीच विवाद चल रहा था। वहीं, पूर्व सरपंच मुरारीलाल अपनी गांव की जमीन बेचना चाहता था। इसी लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई। इसके बाद पिता ने बेटे को 4 गोलियां मार दीं। पुलिस ने आरोपी मदनलाल को गुरुवार रात गिरफ्तार कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है। मुरारी की शादी कुछ दिनों बाद ही सास मंजीत कौर और बहू शिवानी में अनबन शुरू हो गई। इसके बाद से ही मुरारी पत्नी के साथ गांव में रहने लगा। पत्नी का साथ देने के कारण मुरारी की मां और बहनों से भी दूरियां बढ़ गईं। जमीन बेचने से लेकर हत्या तक का पूरा घटनाक्रम:- अब पढ़िए…पत्नी ने क्या आरोप लगाए कैरेक्टर पर सवाल उठाए: शिवानी का आरोप है कि उसका पति मुरारी बीमार रहता था। बीमारी का इलाज कराने के लिए वह पति के साथ ही चंडीगढ़ चली गई। यहां सास और ससुर ने उसके कैरेक्टर पर सवाए उठाए, उसे अपशब्द भी कहे। पहले भी मारने की कोशिश: शिवानी ने शिकायत में आरोप लगाया कि पिछली दिवाली पर मुरारी को मारने का प्रयास किया गया था। विदेश में रह रही ननद भी हमेशा सास-ससुर को हमारे खिलाफ भड़काती रहती थी। आरोपी पिता गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर पुलिस ने हत्या के बाद फरार हुए मदनलाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी शिवानी की शिकायत पर मदनलाल, मंजीत कौर, पूजा, वंदना, कमलु और गुरबख्श के खिलाफ केस दर्ज किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *