सासाराम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कैंडल मार्च:मौन संगोष्ठी में बंटवारे के दर्द को किया याद, शांति और एकता का दिया संदेश

सासाराम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कैंडल मार्च:मौन संगोष्ठी में बंटवारे के दर्द को किया याद, शांति और एकता का दिया संदेश

सासाराम में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मल्टीपर्पस फजलगंज स्टेडियम में कैंडल मार्च और मौन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय, डीईओ मदन राय, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार और ओएसडी विनय प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा सही गई यातना, विस्थापन और असीम पीड़ा को याद करने के लिए आयोजित किया गया था। रोहतास जिला प्रशासन और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। आयोजन के दौरान विभाजन के शिकार हुए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौन संगोष्ठी में वक्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने विभाजन के दर्दनाक इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय अधिकारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर हिस्सा लिया। कैंडल मार्च के माध्यम से शांति, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया गया। डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के इस त्रासद अध्याय से अवगत कराना है। इसका लक्ष्य देश में शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को हमेशा सर्वोपरि रखना है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कला-संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सासाराम में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मल्टीपर्पस फजलगंज स्टेडियम में कैंडल मार्च और मौन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय, डीईओ मदन राय, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार और ओएसडी विनय प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा सही गई यातना, विस्थापन और असीम पीड़ा को याद करने के लिए आयोजित किया गया था। रोहतास जिला प्रशासन और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। आयोजन के दौरान विभाजन के शिकार हुए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौन संगोष्ठी में वक्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने विभाजन के दर्दनाक इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय अधिकारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर हिस्सा लिया। कैंडल मार्च के माध्यम से शांति, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया गया। डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के इस त्रासद अध्याय से अवगत कराना है। इसका लक्ष्य देश में शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को हमेशा सर्वोपरि रखना है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कला-संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *