पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान सावन सोमवारी पर स्नान करने गईं सात बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां अभी भी लापता हैं। घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास हुई। हदासा सुबह करीब 5 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता बच्चियों की तलाश शुरू करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद तक स्थानीय गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें… नहाते समय गहरे पानी में गईं बच्चियां, 4 लापता जानकारी के मुताबिक, रानीसराय गांव की सात बच्चियां सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान करने के लिए नदी किनारे पहुंची थीं। स्नान करने के दौरान सभी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बचाव शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार का पता नहीं चल सका। लापता चार बच्चियों की पहचान लापता बच्चियों में सभी रानीसराय निवासी बताई जा रही हैं। इनमें शामिल हैं: अवैध बालू खनन से बने गड्ढों में डूबने की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में कथित अवैध बालू खनन के कारण नदी में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान बच्चियां इन्हीं गहरे गड्ढों की चपेट में आ गईं। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी चार बच्चियों के लापता होने के बाद घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन की निगाह अब लापता बच्चियों को जल्द से जल्द तलाशने पर है। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान सावन सोमवारी पर स्नान करने गईं सात बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां अभी भी लापता हैं। घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास हुई। हदासा सुबह करीब 5 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता बच्चियों की तलाश शुरू करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद तक स्थानीय गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें… नहाते समय गहरे पानी में गईं बच्चियां, 4 लापता जानकारी के मुताबिक, रानीसराय गांव की सात बच्चियां सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान करने के लिए नदी किनारे पहुंची थीं। स्नान करने के दौरान सभी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बचाव शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार का पता नहीं चल सका। लापता चार बच्चियों की पहचान लापता बच्चियों में सभी रानीसराय निवासी बताई जा रही हैं। इनमें शामिल हैं: अवैध बालू खनन से बने गड्ढों में डूबने की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में कथित अवैध बालू खनन के कारण नदी में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान बच्चियां इन्हीं गहरे गड्ढों की चपेट में आ गईं। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी चार बच्चियों के लापता होने के बाद घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन की निगाह अब लापता बच्चियों को जल्द से जल्द तलाशने पर है।


