सारण में शनिवार देर रात एक बालू लदे 18 चक्का ट्रक और सरकारी एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिवाइडर से टकराकर फंस गई। घटना गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर खालिसपुर मठिया के पास हुई। हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक केबिन में ही फंस गया था। सूचना मिलने पर गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। इसके बाद सभी चार घायलों को इलाज के लिए नगरा पीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों को किया छपरा सदर अस्पताल रेफर नगरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में एंबुलेंस चालक संतोष कुमार पंडित और ईएमटी स्टाफ इमाम हुसैन शामिल हैं। दोनों गोपालगंज सदर अस्पताल में तैनात हैं। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। ईएमटी स्टाफ इमाम हुसैन ने बताया कि वे गोपालगंज सदर अस्पताल से एक मानसिक रोगी को रेफर किए जाने के बाद उसे आरके कोईलवर ले जा रहे थे। इसी दौरान नगरा के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए थे। JCB की मदद से दोनों गाड़ियों को किया गया अलग हादसे के बाद एसएच-90 पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और एंबुलेंस को अलग किया और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हो गया। थानाध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर हालात संभाले। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर तेज रफ्तार से चल रहे भारी वाहनों के कारण यह हादसा हुआ। सारण में शनिवार देर रात एक बालू लदे 18 चक्का ट्रक और सरकारी एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिवाइडर से टकराकर फंस गई। घटना गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर खालिसपुर मठिया के पास हुई। हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक केबिन में ही फंस गया था। सूचना मिलने पर गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। इसके बाद सभी चार घायलों को इलाज के लिए नगरा पीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों को किया छपरा सदर अस्पताल रेफर नगरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में एंबुलेंस चालक संतोष कुमार पंडित और ईएमटी स्टाफ इमाम हुसैन शामिल हैं। दोनों गोपालगंज सदर अस्पताल में तैनात हैं। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। ईएमटी स्टाफ इमाम हुसैन ने बताया कि वे गोपालगंज सदर अस्पताल से एक मानसिक रोगी को रेफर किए जाने के बाद उसे आरके कोईलवर ले जा रहे थे। इसी दौरान नगरा के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए थे। JCB की मदद से दोनों गाड़ियों को किया गया अलग हादसे के बाद एसएच-90 पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और एंबुलेंस को अलग किया और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हो गया। थानाध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर हालात संभाले। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर तेज रफ्तार से चल रहे भारी वाहनों के कारण यह हादसा हुआ।

