सायला के पोषाणा में अनिरुद्ध देव सिंह निर्विरोध सरपंच बने:11 वार्डपंच भी निर्विरोध चुने गए, कल होगा मतदान

सायला के पोषाणा में अनिरुद्ध देव सिंह निर्विरोध सरपंच बने:11 वार्डपंच भी निर्विरोध चुने गए, कल होगा मतदान

जालोर में पंचायतीराज चुनाव के तहत सरपंच और वार्डपंच पदों के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सायला पंचायत समिति की पोषाणा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सहमति से अनिरुद्ध देव सिंह को निर्विरोध सरपंच चुना गया। इसी पंचायत के सभी 11 वार्डों में वार्डपंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दूसरी ओर, जालोर पंचायत समिति की सियाणा, चांदना और वीरजी नगर सहित बाकी ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। पोषाणा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए भैरू जैन ने भी नामांकन भरा था। बाद में उन्होंने अनिरुद्ध देव सिंह के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अनिरुद्ध देव सिंह निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। सियाणा में सबसे ज्यादा 14 नामांकन जालोर पंचायत समिति की 25 वार्ड वाली सियाणा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं, 9 वार्ड वाली चांदना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 3 नामांकन जमा हुए हैं। यह पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वीरजी नगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। यहां वार्डपंच पदों के लिए भी नामांकन भरे गए हैं। वार्ड संख्या 2 में वार्डपंच निर्विरोध चुने गए हैं। उम्मेदाबाद ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। कल होगा मतदान जिले में पंचायत चुनाव के तहत कल 7 पंचायत समितियों की 220 ग्राम पंचायतों और 2186 वार्डपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन प्रक्रिया, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *