पटना के संपतचक बाजार में सोमवार शाम एक ऑटो चालक से मारपीट हुई। सामान डिलीवरी करने पहुंचे राजू कुमार से चार-पांच युवकों ने 1000 रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर उसे पीटा गया। मारपीट में राजू के सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई, पर आंख बाल-बाल बच गई। राजू कुमार (35) पटना सिटी के गुलजारबाग निवासी हैं। वह सब्जी बेचने के साथ पार्ट टाइम ऑटो भी चलाते हैं। राजू ऑटो पार्ट्स का सामान लेकर जा रहे थे। तभी ऑटो से कुछ कार्टून गिर गए। सामान उठाने वापस आने पर चार-पांच लोगों ने उनसे 1000 रुपए मांगे। उन्होंने कहा, रुपए देने पर ही सामान मिलेगा। राजू ने रुपए देने से इनकार किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और भाग गए। पुनपुन सर्किल इंस्पेक्टर लाल बाबू प्रसाद ने घायल राजू को देखकर तुरंत गोपालपुर थाना गश्ती दल को सूचना दी। पुलिस ने राजू को संपतचक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज हुआ। इलाज के बाद राजू ने गोपालपुर थाने में लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पटना के संपतचक बाजार में सोमवार शाम एक ऑटो चालक से मारपीट हुई। सामान डिलीवरी करने पहुंचे राजू कुमार से चार-पांच युवकों ने 1000 रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर उसे पीटा गया। मारपीट में राजू के सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई, पर आंख बाल-बाल बच गई। राजू कुमार (35) पटना सिटी के गुलजारबाग निवासी हैं। वह सब्जी बेचने के साथ पार्ट टाइम ऑटो भी चलाते हैं। राजू ऑटो पार्ट्स का सामान लेकर जा रहे थे। तभी ऑटो से कुछ कार्टून गिर गए। सामान उठाने वापस आने पर चार-पांच लोगों ने उनसे 1000 रुपए मांगे। उन्होंने कहा, रुपए देने पर ही सामान मिलेगा। राजू ने रुपए देने से इनकार किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और भाग गए। पुनपुन सर्किल इंस्पेक्टर लाल बाबू प्रसाद ने घायल राजू को देखकर तुरंत गोपालपुर थाना गश्ती दल को सूचना दी। पुलिस ने राजू को संपतचक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज हुआ। इलाज के बाद राजू ने गोपालपुर थाने में लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

