सागर में गोपाल भार्गव बोले- भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री:कहा- हाथी अपनी मस्त चाल चलता है, कुत्तों की चिंता नहीं की जाती

सागर में गोपाल भार्गव बोले- भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री:कहा- हाथी अपनी मस्त चाल चलता है, कुत्तों की चिंता नहीं की जाती

सागर जिले की रहली विधानसभा से 9 बार के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का एक और बयान चर्चाओं में आया है। इस बार उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री है। हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री है। इसलिए किसी से सर्टिफिकेट लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग तो ऐसे भौंकते रहते हैं। हाथी अपनी मस्त चाल चलता है। कुत्ते उसके पीछे लगे रहते हैं। कुत्तों की चिंता नहीं की जाती। 2-4 चीटियां मिलकर गन्ने को नहीं खींच सकती। देश में लोकतंत्र, सभी लोग बराबर
भार्गव ने कहा कि यह कोशिश जो भी करते हों, उसकी चिंता नहीं करना। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से कम नहीं समझता। देश में लोकतंत्र है। सभी लोग बराबर हैं। कोई सेवक के रूप में है और कोई जनप्रतिनिधि के रूप में है। पूर्व मंत्री भार्गव रहली में वीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया है। निवास बोर्ड पर चिपकाया था पंपलेट
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक व्यक्ति ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव की गढ़ाकोटा निवास गणनायक के बाहर सड़क पर लगे निवास बोर्ड पर स्वघोषित मुख्यमंत्री लिखा पंपलेट चिपकाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। कार्यक्रम के दौरान इसी वीडियो के संबंध में एक व्यक्ति ने जिक्र किया तो पूर्व मंत्री भार्गव ने यह बयान दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *