साई सुदर्शन भी चोट के कारण हुए बाहर, एक पूरी भारतीय टीम जूझ रही चोटों से, जानें किसको कौन-सी इंजरी?

साई सुदर्शन भी चोट के कारण हुए बाहर, एक पूरी भारतीय टीम जूझ रही चोटों से, जानें किसको कौन-सी इंजरी?

Team India players injury: भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होने से पहले टीम इंडिया 13 खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह के बाद स्‍टार बल्‍लेबाज साई सुदर्शन भी चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जबकि इससे पहले हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर इंग्‍लैंड दौरे पर ही इंजर्ड हो गए थे। ऐसे करीब दर्जनभर खिलाड़ी हैं, जो चोटों से जूझ रहे हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि इन खिलाड़ियों को कौन-सी चोट लगी है।

आधा दर्जन इंजर्ड खिलाड़ी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्‍लान का हिस्‍सा

साई सुदर्शन अपने पैर की चोट से जूझ रहे हैं, तो जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में चोट हैं। इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा,
वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप सिंह भी इंजर्ड हैं। ये सभी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम के प्‍लान का अहम हिस्‍सा हैं। अगर ये जल्‍द फिट नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया का प्‍लान चौपट हो सकता है, क्‍योंकि श्रीलंका के बाद भारत को न्‍यूजीलैंड के दौरे पर दो टेस्‍ट मैच और फिर अंत में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की घरेलू टेस्‍ट सीरीज खेलनी है।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्‍लान में शामिल ये खिलाड़ी चोटिल

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन प्‍लेयर्स की चोट यहां भी आड़े आ रही है। चोटिल खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी अनुपस्थिति में वनडे वर्ल्ड कप का प्‍लान चौपट हो सकता है। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा शामिल हैं। हार्दिक को छोड़कर बाकी चारों भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। बता दें कि चोटिल प्‍लेयर्स में ज्‍यादातर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थिर सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में रिहैब पर हैं।

कौन से खिलाड़ी को कौन-सी चोट

खिलाड़ी इंजरी
साई सुदर्शन पैर में चोट
जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में चोट
हार्दिक पंड्या क्वाड्रिसेप्स इंजरी
नीतीश कुमार रेड्डी बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट
हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग इंजरी
वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी
वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग इंजरी
रियान पराग दाएं कंधे की सर्जरी के बाद रिहैब
अशोक शर्मा कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर
आकाशदीप सिंह कमर के निचले हिस्से में चोट
सुयश शर्मा घुटने में चोट
युद्धवीर सिंह कंधे में चोट
हिमांशु सिंह घुटने में चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *