साइबर सेल TI पहुंचीं हाईकोर्ट, कोर्ट में पेश हुआ बच्चा:महिला टीआई ने आयकर अधिकारी पति पर बेटे को बंधक बनाने का आरोप लगाया

साइबर सेल TI पहुंचीं हाईकोर्ट, कोर्ट में पेश हुआ बच्चा:महिला टीआई ने आयकर अधिकारी पति पर बेटे को बंधक बनाने का आरोप लगाया

राज्य साइबर सेल में पदस्थ महिला निरीक्षक (टीआई) वर्षा सिंह और उनके आयकर अधिकारी पति उमेश यादव के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ पहुंच गया है। महिला टीआई ने अपने 7 वर्षीय बेटे को पति द्वारा अपने पास रखे जाने और उससे मिलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार सुबह पुलिस टीम आयकर अधिकारी के निवास पर पहुंची और बच्चे को अपने साथ लेकर हाईकोर्ट में पेश किया। अब बच्चे की कस्टडी को लेकर न्यायालय में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बुधवार को दायर की याचिका, गुरुवार सुबह पहुंची पुलिस शब्द प्रताप आश्रम निवासी टीआई वर्षा सिंह और उनके पति उमेश यादव के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वर्षा सिंह का आरोप है कि उनके पति ने 7 वर्षीय बेटे को अपने पास रखा है और उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसे अवैध निरोध बताते हुए बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय ने बच्चे को पेश करने के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस टीम आयकर अधिकारी के निवास पर पहुंची और बच्चे को दस्तयाब कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। अब कस्टडी को लेकर होगी सुनवाई बच्चे को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद अब उसकी कस्टडी किसके पास रहेगी, इसे लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी। फिलहाल मामला पति-पत्नी के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद पर केंद्रित है। मामला एक नजर में

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *