साइबर ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार:रेलवे एरियर्स दिलाने का झांसा देकर एक लाख की ठगी की थी

साइबर ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार:रेलवे एरियर्स दिलाने का झांसा देकर एक लाख की ठगी की थी

बैतूल में रेलवे एरियर्स दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने झारखंड से 33 वर्षीय आरोपी महेश कुमार पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को रेलवे डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर ठगी की थी। चंद्रशेखर वार्ड निवासी सुरेश कुमार राजपाली ने 17 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर एरियर्स की राशि खाते में आने की बात कही। उसने ऐप डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक खाते और लेनदेन की जानकारी जुटाई। जांच के आधार पर 10 अक्टूबर को महेश कुमार पंडित (33), निवासी बोरो, थाना पंचम्बा, जिला गिरिडीह, झारखंड को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वीवो मोबाइल और एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड जब्त हुआ। आरोपी को 12 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया। भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *