सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बाद मुजफ्फरनगर में अलर्ट:जुमे की नमाज शांतिपूर्ण, 45 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात; ड्रोन से निगरानी

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बाद मुजफ्फरनगर में अलर्ट:जुमे की नमाज शांतिपूर्ण, 45 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात; ड्रोन से निगरानी

मुजफ्फरनगर में सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। शहर के संवेदनशील, मुस्लिम बाहुल्य और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। 45 संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की, जबकि अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर हालात का जायजा लेते रहे। खालापार में DM-SSP ने किया निरीक्षण मीनाक्षी चौक, खालापार, सरवट चौक, किदवई नगर, मदीना चौक, महमूद नगर और लद्धावाला समेत कई इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। खालापार के फक्करशाह चौक पर डीएम उमेश कुमार मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके की स्थिति देखी और पुलिसकर्मियों से तैनाती व सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण हुई नमाज डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सुबह से ही फील्ड में निकलकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ड्रोन के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आती है तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। QRT और चीता मोबाइल ने की गश्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्यूआरटी और चीता मोबाइल की टीमों ने भी लगातार गश्त की। संवेदनशील इलाकों में मोबाइल टीमों की मौजूदगी बनाए रखी गई, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस-प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी जारी रखते हुए लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *