सहाना हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मिली मदद:निजी कंपनी ने 63 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी, दो आरोपी गिरफ्तार

सहाना हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मिली मदद:निजी कंपनी ने 63 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी, दो आरोपी गिरफ्तार

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में सात साल की बच्ची सहाना परवीन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का शव घटना के अगले दिन 29 अगस्त की सुबह एक अधूरे बने मकान से मिला था। पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस बीच, सहाना परवीन के परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए BE CAREFUL GROUP ने उन्हें 63,000 रुपए की नगद आर्थिक सहायता दी। ग्रुप की टीम ने परिवार से मिलकर उनकी आर्थिक हालत जानी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। BE CAREFUL GROUP के मो. साहिल और उनकी टीम ने बताया कि बच्ची की मौत से परिवार गहरे सदमे में है और उनकी आर्थिक हालत भी बहुत खराब है। इसी को देखते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए यह सहायता दी गई है। मो. साहिल ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में समाज के लोगों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि उन्हें इस दुख की घड़ी में सहारा मिल सके। उन्होंने जमुई के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से भी पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की अपील की। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में सात साल की बच्ची सहाना परवीन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का शव घटना के अगले दिन 29 अगस्त की सुबह एक अधूरे बने मकान से मिला था। पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस बीच, सहाना परवीन के परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए BE CAREFUL GROUP ने उन्हें 63,000 रुपए की नगद आर्थिक सहायता दी। ग्रुप की टीम ने परिवार से मिलकर उनकी आर्थिक हालत जानी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। BE CAREFUL GROUP के मो. साहिल और उनकी टीम ने बताया कि बच्ची की मौत से परिवार गहरे सदमे में है और उनकी आर्थिक हालत भी बहुत खराब है। इसी को देखते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए यह सहायता दी गई है। मो. साहिल ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में समाज के लोगों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि उन्हें इस दुख की घड़ी में सहारा मिल सके। उन्होंने जमुई के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से भी पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *