सहरसा-संदिग्ध हालत में मजदूर का शव मिला:गांव के ठेकेदार पर जहर देकर मारने का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सहरसा-संदिग्ध हालत में मजदूर का शव मिला:गांव के ठेकेदार पर जहर देकर मारने का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक ठेकेदार पर उनके बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मजदूरी के लिए घर से निकला था युवक मृतक की पहचान धनौजा वार्ड नंबर-5 निवासी केवल सादा के 27 वर्षीय बेटे हर बल्लभ सादा के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे धनौजा निवासी मंटू यादव उसे मजदूरी कराने के लिए अपने साथ ले गया था। रातभर घर नहीं लौटा, सुबह चाय दुकान पर मिला शव परिजनों के मुताबिक, हर बल्लभ बुधवार देर रात तक घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह राजनपुर गांव में प्रमोद यादव की चाय दुकान के पास उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के पिता केवल सादा ने मंटू यादव पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे को मजदूरी के नाम पर ले जाने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। पिता ने आशंका जताई है कि उसे जहर देकर मारा गया। शव के पास मौजूद दो लोग फरार पिता का दावा है कि जब शव मिला, उस समय उसके पास दो लोग मौजूद थे। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा। सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक ठेकेदार पर उनके बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मजदूरी के लिए घर से निकला था युवक मृतक की पहचान धनौजा वार्ड नंबर-5 निवासी केवल सादा के 27 वर्षीय बेटे हर बल्लभ सादा के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे धनौजा निवासी मंटू यादव उसे मजदूरी कराने के लिए अपने साथ ले गया था। रातभर घर नहीं लौटा, सुबह चाय दुकान पर मिला शव परिजनों के मुताबिक, हर बल्लभ बुधवार देर रात तक घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह राजनपुर गांव में प्रमोद यादव की चाय दुकान के पास उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के पिता केवल सादा ने मंटू यादव पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे को मजदूरी के नाम पर ले जाने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। पिता ने आशंका जताई है कि उसे जहर देकर मारा गया। शव के पास मौजूद दो लोग फरार पिता का दावा है कि जब शव मिला, उस समय उसके पास दो लोग मौजूद थे। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *