सहरसा विवाद के बाद बक्सर में डॉक्टरों की हड़ताल:OPD सेवा ठप, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने एकतरफा कार्रवाई का किया विरोध

सहरसा विवाद के बाद बक्सर में डॉक्टरों की हड़ताल:OPD सेवा ठप, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने एकतरफा कार्रवाई का किया विरोध

बक्सर में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के बाद डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई के विरोध में यह हड़ताल की गई है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर बक्सर जिला इकाई ने 24 सितंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इस हड़ताल के कारण बक्सर जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी सेवा ठप हो गई है। इसकी जानकारी पहले ही बड़े अधिकारियों को दे दी गई थी। हालांकि, हड़ताल के दौरान इमरजेंसी चिकित्सा सेवा जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई एकतरफा की गई – डॉक्टर जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में सहरसा के एक स्कूल में खाना खाने के बाद कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई थी। इन बच्चों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान अस्पताल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में सदर अस्पताल के डॉक्टर एसके आजाद और डॉक्टर रोशन लाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि इस पूरे मामले में उनका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और कार्रवाई एकतरफा की गई। घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की इसी बात को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने सरकार और विभाग को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। उनकी पांच सूत्री मांगों में कार्रवाई वापस लेना भी शामिल था। तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद भासा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया। वहीं, पत्रकारों की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि मामले को सिर्फ डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। पत्रकारों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिवार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करना मीडिया की जिम्मेदारी है। ऐसे में डॉक्टरों का अपनी जिम्मेदारी से बचना और अपनी कमी छिपाने के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। पत्रकारों का दावा है कि घटना का वीडियो भी इसका सबूत है। इधर, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ जिला इकाई बक्सर के सचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भासा की विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला इकाई ने भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। बक्सर में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के बाद डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई के विरोध में यह हड़ताल की गई है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर बक्सर जिला इकाई ने 24 सितंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इस हड़ताल के कारण बक्सर जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी सेवा ठप हो गई है। इसकी जानकारी पहले ही बड़े अधिकारियों को दे दी गई थी। हालांकि, हड़ताल के दौरान इमरजेंसी चिकित्सा सेवा जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई एकतरफा की गई – डॉक्टर जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में सहरसा के एक स्कूल में खाना खाने के बाद कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई थी। इन बच्चों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान अस्पताल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में सदर अस्पताल के डॉक्टर एसके आजाद और डॉक्टर रोशन लाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि इस पूरे मामले में उनका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और कार्रवाई एकतरफा की गई। घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की इसी बात को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने सरकार और विभाग को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। उनकी पांच सूत्री मांगों में कार्रवाई वापस लेना भी शामिल था। तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद भासा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया। वहीं, पत्रकारों की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि मामले को सिर्फ डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। पत्रकारों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिवार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करना मीडिया की जिम्मेदारी है। ऐसे में डॉक्टरों का अपनी जिम्मेदारी से बचना और अपनी कमी छिपाने के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। पत्रकारों का दावा है कि घटना का वीडियो भी इसका सबूत है। इधर, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ जिला इकाई बक्सर के सचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भासा की विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला इकाई ने भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *