सहरसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना काशनगर थाना की है। मृतक बच्ची की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना अंतर्गत फॉरसाही वार्ड नंबर 11 निवासी रोशन रजक की बेटी शिका कुमारी(5) के रूप में हुई है। शिका अपने दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। यह घटना बुधवार देर शाम को हुई। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पढ़ने के लिए 3 महीने पहले आई थी मौसी के घर शिका अपनी मौसी के घर पढ़ाई करने के लिए आई थी। काशनगर थाना अंतर्गत कोपाबराही वार्ड नंबर 12 निवासी शंकर रजक ने बताया कि वह शिका के रिश्ते में मौसा लगते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साढू रोशन रजक की बेटी शिका को वे करीब ढाई-तीन महीने पहले अपने घर लाए थे, ताकि वह यहां रहकर पढ़ाई कर सके। शिका का कोपा बरही के सरकारी प्राथमिक स्कूल में पहली क्लास में दाखिला भी कराया गया था। वह वहीं पढ़ रही थी। सड़क पर जख्मी हालत में पड़ी रही बुधवार देर शाम शिका घर के सामने सड़क किनारे निकली थी। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वह सड़क पर ही जख्मी हालत में पड़ी रही। उसे तुरंत नजदीक के सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। काशनगर थाना अध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सहरसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना काशनगर थाना की है। मृतक बच्ची की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना अंतर्गत फॉरसाही वार्ड नंबर 11 निवासी रोशन रजक की बेटी शिका कुमारी(5) के रूप में हुई है। शिका अपने दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। यह घटना बुधवार देर शाम को हुई। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पढ़ने के लिए 3 महीने पहले आई थी मौसी के घर शिका अपनी मौसी के घर पढ़ाई करने के लिए आई थी। काशनगर थाना अंतर्गत कोपाबराही वार्ड नंबर 12 निवासी शंकर रजक ने बताया कि वह शिका के रिश्ते में मौसा लगते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साढू रोशन रजक की बेटी शिका को वे करीब ढाई-तीन महीने पहले अपने घर लाए थे, ताकि वह यहां रहकर पढ़ाई कर सके। शिका का कोपा बरही के सरकारी प्राथमिक स्कूल में पहली क्लास में दाखिला भी कराया गया था। वह वहीं पढ़ रही थी। सड़क पर जख्मी हालत में पड़ी रही बुधवार देर शाम शिका घर के सामने सड़क किनारे निकली थी। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वह सड़क पर ही जख्मी हालत में पड़ी रही। उसे तुरंत नजदीक के सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। काशनगर थाना अध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

