सहरसा में बच्चे को करैत सांप ने डंसा:चाचा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने सोने न देने की सलाह दी

सहरसा में बच्चे को करैत सांप ने डंसा:चाचा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने सोने न देने की सलाह दी

सहरसा के गंगजला में मंगलवार शाम भाई की बर्थडे पार्टी के दौरान 13 साल के छात्र को जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। छात्र की पहचान बलुआहा वार्ड नंबर 3 निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 7 बजे की है। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बाहर निकलते ही सांप ने काटा रवि अपने बड़े भाई सोनू कुमार की बर्थडे पार्टी में शामिल था। इसी दौरान वह घर से बाहर निकला, तभी करैत सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे में काट लिया। रवि के चिल्लाने पर उसके चाचा विजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन चाचा विजय यादव रवि और सांप को लेकर तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सांप को देखकर रवि को एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया। 24 घंटे निगरानी में रहेगा छात्र डॉक्टर शिवम कुमार ने बताया कि रवि को 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। परिवार को उसे सोने न देने की सलाह दी गई है। सहरसा के गंगजला में मंगलवार शाम भाई की बर्थडे पार्टी के दौरान 13 साल के छात्र को जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। छात्र की पहचान बलुआहा वार्ड नंबर 3 निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 7 बजे की है। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बाहर निकलते ही सांप ने काटा रवि अपने बड़े भाई सोनू कुमार की बर्थडे पार्टी में शामिल था। इसी दौरान वह घर से बाहर निकला, तभी करैत सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे में काट लिया। रवि के चिल्लाने पर उसके चाचा विजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन चाचा विजय यादव रवि और सांप को लेकर तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सांप को देखकर रवि को एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया। 24 घंटे निगरानी में रहेगा छात्र डॉक्टर शिवम कुमार ने बताया कि रवि को 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। परिवार को उसे सोने न देने की सलाह दी गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *