सहरसा में पोखर से 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने हत्या की आशंका जताई

सहरसा में पोखर से 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने हत्या की आशंका जताई

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के मौसमात पोखर से सोमवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान चंदन भूषण सिंह (55) के रूप में हुई है, जो सहरसा शहर के अली नगर वार्ड नंबर-22 में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह पिछले 10 वर्षों से पेंटिंग का काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंदन भूषण सिंह पोखर में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसी दानिस ने बताया कि वह नहाने के लिए पोखर गए थे और वहीं डूब गए होंगे। मृतक के तीन बेटे थे, जिनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शादी के बाद उन्हें छोड़कर जम्मू-कश्मीर में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थीं। इधर, मृतक के कथित बेटे साहिल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी चंदन भूषण सिंह से फोन पर बात हुई थी। इसके कुछ समय बाद उन्हें पिता की मौत की सूचना मिली। साहिल ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के मौसमात पोखर से सोमवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान चंदन भूषण सिंह (55) के रूप में हुई है, जो सहरसा शहर के अली नगर वार्ड नंबर-22 में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह पिछले 10 वर्षों से पेंटिंग का काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंदन भूषण सिंह पोखर में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसी दानिस ने बताया कि वह नहाने के लिए पोखर गए थे और वहीं डूब गए होंगे। मृतक के तीन बेटे थे, जिनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शादी के बाद उन्हें छोड़कर जम्मू-कश्मीर में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थीं। इधर, मृतक के कथित बेटे साहिल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी चंदन भूषण सिंह से फोन पर बात हुई थी। इसके कुछ समय बाद उन्हें पिता की मौत की सूचना मिली। साहिल ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *