सहरसा में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:मक्का लोड कर महुआ बाजार जा रहे थे, परिवार के इकलौते कमाने वाले

सहरसा में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:मक्का लोड कर महुआ बाजार जा रहे थे, परिवार के इकलौते कमाने वाले

सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 28 साल के अकलेश कुमार भगत की मौत हो गई। घटना रघुनाथपुर पंचायत के गोंदराम और गोलाबासा गांव के बीच हुई। अकलेश ट्रैक्टर के इंजन से नीचे गिर गए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। अकलेश गोलाबासा गांव से ट्रैक्टर पर मक्का लोड कर महुआ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें सोनवर्षा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे अकलेश अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 28 साल के अकलेश कुमार भगत की मौत हो गई। घटना रघुनाथपुर पंचायत के गोंदराम और गोलाबासा गांव के बीच हुई। अकलेश ट्रैक्टर के इंजन से नीचे गिर गए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। अकलेश गोलाबासा गांव से ट्रैक्टर पर मक्का लोड कर महुआ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें सोनवर्षा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे अकलेश अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *