एक विवाहिता अपनी ससुराल से 9 लाख रुपये के जेवर ले गई। जिसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। विवाहिता का पति गाजियाबाद की एक कंपनी में जॉब करता है। जिसने अपनी पत्नी से जान का खतरा जताया है। युवक की मां ने अपनी पुत्रवधू समुत 4 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नोएडा के सूरजपुर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवक का कहना है कि पत्नी मुझ पर हमला भी करा चुकी है, मुझे अब भी जान का खतरा बना हुआ है। अगस्त 2022 में हुई थी शादी गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी संजीत कुमार एक कंपनी में जॉब करते हैं। उनके पिता आरवी प्रसाद की पूर्व में मौत हो चुकी है। संजीत की शादी 5 अगस्त 2022 को रामपुर के मसवासी निवासी गरिमा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही गरिमा ने अपनी सास रेनू को अपने साथ रखने से मना कर दिया, कहा कि मैं वृद्ध सास को अपने साथ नहीं रख सकती। जिसके बाद संजीत अपनी पत्नी के साथ नोएडा में किराए पर रहने लगा। चाय में जहर देकर मारने का प्रयास किया रेनू ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि मुझे पता चला कि बेटे की पत्नी किसी से मोबाइल पर बात करती है, मुझे शक होने लगा। मैने यह बात अपने बेटे संजीत को बताई। जिसके बाद विवाहिता ने अपनी सास रेनू और पति संजीत को चाय में जहरीला पदार्थ देने की कोशिश की। सास ने बताया कि 8 मार्च 2026 को बहु ससुराल से सोने का मंगलसूत्र, कंगन, टॉप्स, कुंडल और अन्य सामान ले गई। जिसमें 2 लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये के जेवर लेकर गई। जिसके बाद विवाहिता गरिमा अपने मायके चले गई। जिसने कॉल करके पति संजीत और सास से 10 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर पूरे परिवार पर रेप के केस में फंसाने की धमकी दी। जिसने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया। कहा कि यदि मुझे 10 लाख रुपये नहीं मिले तो मैं पूरे परिवार को फंसवा दूंगी। अपने दोस्त बुलाकर पति की हत्या का प्रयास वृद्धा का कहना है कि मैं 2 साल में 3 मकान बदल चुकी हूं, लगातार बेटे की पत्नी लगातार धमकी दे रही हूं। जहां गरिमा ने अपने पति संजीत का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। सास की शिकायत के आधार पर सूरजपुर पुलिस ने पुत्रवधू गरिमा, उसके मायके पक्ष के चंद्रप्रकाश, रानी उर्फ अनीता, रिचाली के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। युवक ने बताया कि पत्नी इंस्टाग्राम पर लगाता रील बनाती है, जिसने साथ में रहने से मना कर दिया है।

