सलूंबर नगर परिषद चुनाव के बाद अब सभापति पद के लिए सियासी मुकाबला शुरू हो गया है। आज से सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार सभापति की सीट सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। नामांकन कल दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन नगर परिषद सलूम्बर के सभा कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी/तहसीलदार के सामने जमा करने होंगे। 17 को जांच, 18 सितंबर को नाम वापसी नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का मौका रहेगा। नाम वापसी की आखिरी तारीख 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तय की गई है। अगर नाम वापसी के बाद सभापति पद के लिए एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर परिषद सलूम्बर में पार्षदों की बैठक में मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। ….. सलूंबर के पार्षद चुनाव के नतीजे जानने के ये लिए ये खबर पढ़ें… सलूंबर में बाप-निर्दलीय के हाथ में सभापति पद की चाबी:बीजेपी को एक और कांग्रेस को 2 पार्षदों की जरूरत, वार्ड 14 में लॉटरी से निकला रिजल्ट

