सलूंबर का फूड सेफ्टी ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार:किराना शॉप-कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर कार्रवाई का बना रहा था दबाव; जेल भेजने को लेकर धमकाया था

उदयपुर एसीबी की टीम ने सलूंबर जिले के चिकित्सा विभाग में फूड सेफ्टी ऑफिसर घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की ओर से परिवादी की किराना शॉप और कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर कार्रवाई का दबाव बनाकर बंधी देने की मांग की जा रही थी। बंधी नहीं देने पर उसके खिलाफ प्रकरण बनाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। इससे परेशान परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी टीम को कर दी। एसीबी ने ट्रेप का जाल बिछाया और आरोपी घनश्याम सिंह सोलंकी को परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जुर्माना लगाने और जेल भिजवाने का बना रहा था दबाव एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को परिवादी ने हमें शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि डगार गांव स्थित उसकी किराणा दुकान और गौण कृषि उपज मण्डी स्थित कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी है। फूड सेफ्टी ऑफिसर घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा निरीक्षण और सैम्पल लेने के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज कर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। 9 जून को आरोपी अपनी टीम के साथ परिवादी की डगार स्थित किराणा दुकान पर पहुंचा था। जहां निरीक्षण के दौरान घी-मिल्कफूड के चार पैकेट सैम्पल लिए और नोटिस जारी किया। इसके बाद आरोपी द्वारा परिवादी को दुकान और उसकी एजेन्सी शान्तिपूर्वक संचालित करने के लिए दोनों जगहों के 20-20 हजार रुपए साल में दो बार देने की मांग की गई। पहले 10 हजार लिए, फिर बाकी के 10 हजार लेते दबोचा आरोपी ने अपने सरकारी अनुबन्धित वाहन में परिवादी से डगार स्थित दुकान के 10 हजार रुपए प्राप्त किए। साथ ही गौण कृषि उपज मण्डी स्थित एजेन्सी के 10 हजार रुपए बाद में प्राप्त करना तय किया। मांग की पुष्टि के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार ुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *