सराड़ी में वृद्धजनों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 39 वृद्धजनों की जांच; बीपी, शुगर और जोड़ों के दर्द पर दी जानकारी

सराड़ी में वृद्धजनों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 39 वृद्धजनों की जांच; बीपी, शुगर और जोड़ों के दर्द पर दी जानकारी

सलूम्बर सराड़ी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सराड़ी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य एवं योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजन पहुंचे, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में प्रभारी डॉ. अख्तर हुसैन ने वृद्धजनों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा वात व्याधियों जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित दिनचर्या और खान-पान में सावधानी से कई बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इस दौरान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। योग और प्राणायाम से निरोग रहने का संदेश शिविर में योग प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह ने वृद्धजनों को दैनिक जीवन में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने के फायदे बताए। उन्होंने उम्र के अनुरूप सुरक्षित योगाभ्यास कराया और नियमित अभ्यास से शरीर को सक्रिय एवं स्वस्थ रखने की जानकारी दी। शिविर में कुल 39 लाभार्थियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार का लाभ दिया गया। इनका रहा सहयोग आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य गोपाल बुनकर, पटवारी किरण जोशी, डॉ. अख्तर हुसैन, कम्पाउंडर योगेश जोशी, योग प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह एवं परिचारक कैलाश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *