CJP protest: CJP के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पाबंदियों पर प्रह्लाद जोशी बोले, सरकार मूकदर्शक नहीं रह सकती। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या की कोशिश बताया।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए चल रहे विरोध प्रदर्शनों को ‘राजनीतिक ड्रामा’ और चुनावी नतीजों को स्वीकार न कर पाने की अक्षमता करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य की सुरक्षा कार्रवाई और आवाजाही पर लगी पाबंदियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो तो अधिकारी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते।
जोशी ने पत्रकारों से कहा कि,अगर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है, तो सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती, सख्त कदम उठाने ही होंगे।

