‘सरकार ने खो दिया इकबाल, बिहार में अपराधियों का राज’:औरंगाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, जमुई में छात्रा से बदसलूकी का विरोध; बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

‘सरकार ने खो दिया इकबाल, बिहार में अपराधियों का राज’:औरंगाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, जमुई में छात्रा से बदसलूकी का विरोध; बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

औरंगाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में बिहार सरकार को घेरा। शहर में आक्रोश मार्च निकाला और पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। अनुग्रह स्मारक से निकला आक्रोश मार्च कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुग्रह स्मारक परिसर के पास पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ता हाथों में पुतला लेकर पैदल रमेश चौक की ओर रवाना हुए। इस दौरान ‘बेटियों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में’ और ‘बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाते रहे। आनंद शंकर बोले- सरकार ने खो दिया इकबाल पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। बिहार में अपराधियों का राज चल रहा है। प्रतिदिन आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर मुख्यमंत्री राज्य में शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर बेटियों के साथ आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार को महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए। बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जमुई की घटना ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सरकार को मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है। राजनीतिक बयानबाजी के बजाय सरकार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कांग्रेस ने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की। प्रदर्शन में जिला पार्षद सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र दुबे, धीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, नरेश यादव, शैलेंद्र कुमार सेन, युवा नेता आशुतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। औरंगाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में बिहार सरकार को घेरा। शहर में आक्रोश मार्च निकाला और पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। अनुग्रह स्मारक से निकला आक्रोश मार्च कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुग्रह स्मारक परिसर के पास पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ता हाथों में पुतला लेकर पैदल रमेश चौक की ओर रवाना हुए। इस दौरान ‘बेटियों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में’ और ‘बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाते रहे। आनंद शंकर बोले- सरकार ने खो दिया इकबाल पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। बिहार में अपराधियों का राज चल रहा है। प्रतिदिन आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर मुख्यमंत्री राज्य में शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर बेटियों के साथ आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार को महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए। बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जमुई की घटना ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सरकार को मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है। राजनीतिक बयानबाजी के बजाय सरकार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कांग्रेस ने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की। प्रदर्शन में जिला पार्षद सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र दुबे, धीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, नरेश यादव, शैलेंद्र कुमार सेन, युवा नेता आशुतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *