सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने रुकवाया काम:सुल्तानपुर में नवीन परती भूमि पर निर्माण, लेखपालों पर मिलीभगत का आरोप

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने रुकवाया काम:सुल्तानपुर में नवीन परती भूमि पर निर्माण, लेखपालों पर मिलीभगत का आरोप

सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के जरई कला गांव में सरकारी नवीन परती भूमि (गाटा संख्या 2321) पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। रविवार 2 बजे ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवाया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंद्रावती पत्नी सियाराम द्वारा रविवार को ग्राम समाज की इस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर नया निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग से की। शुरुआती हीला-हवाली के बाद, बल्दीराय उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजकर अवैध निर्माण रुकवाया। हालांकि, पुलिस के वापस जाने के बाद काम फिर से शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस को दोबारा हस्तक्षेप करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि इसी गाटे में पहले भी एक अन्य ग्रामीण द्वारा मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसकी शिकायत पूर्व में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन की इस तरह की शिकायतों पर निष्क्रियता क्षेत्रीय लेखपालों और अन्य संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करती है, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में बल्दीराय उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भेजकर काम रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *