सम्राट चौधरी ने IPRD समीक्षा में कहा, Social Media शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी

सम्राट चौधरी ने IPRD समीक्षा में कहा, Social Media शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने विभाग की प्राथमिकतायें, सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए किये जा रहे कार्य तथा माध्यमों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Bihar में जब्त मादक पदार्थों का Liquor Ban से कोई संबंध नहीं, मदन सहनी ने दावों को किया खारिज

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विभाग यह सुनिश्चित करे कि जनहित से जुड़ी सूचनायें समय पर लोगों तक पहुँचें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने कहा कि सूचना सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुँचाये, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हों और उनका लाभ शीघ्र उठा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों की निगरानी तथा नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने को लेकर कार्य किया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की पेंशन योजना से संबंधित नियमों और प्रावधानों की जानकारी सभी को प्राप्त हो ताकि पत्रकारों को इसकी जानकारी मिल सकें और वे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की जो समस्यायें या सुझाव सोशल मीडिया साइट्स पर आते हैं उसका प्रभावी विश्लेषण करें। सरकार के स्तर पर उसको लेकर जो कार्रवाई की जाती है, उसके संबंध में जानकारी लोगों को दें। विभागीय स्तर, जिला स्तर एवं पंचायत स्तर पर लोगों के फीडबैक, सुझाव एवं शिकायतों को लेकर बेहतर प्रबंधन एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को 1976 में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मिलेगा, Patna High Court का फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता एवं संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार हो। बिहार के लोग जो अन्य राज्यों में या विदेश में रहते है उनसे जुड़ें, बिहार के संबंध में फीडबैक लें तथा बिहार की खासियत एवं बढ़ते बिहार की उपलब्धियों से अवगत करायें। बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर से वापस लाना है बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाना है इसके लिए सबका सहयोग आवश्यक है। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के के सचिव नवीन कुमार, निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग गुंजन सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *