समूह गान में एमजीएम की टीम अव्वल

समूह गान में एमजीएम की टीम अव्वल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारत विकास परिषद उत्तर शाखा की ओर से केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी व संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ की टीम अव्वल रही। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का प्रयास हो रहा है। टीम ने हजारीबाग में होने वाले प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। उन्होंने कहा कि समूह की टीम लीडर दीप शिखा कुमारी के अलावा सुब्रतो ठाकुर, सृष्टि रत्ना, अर्पित कुमार दास, प्रतीक नायक, प्रियांशु कुमार, आर्य रंजन, रोहित कुमार राय, आयुषी एवं अर्पिता ठाकुर ने टीम को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया। सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारत विकास परिषद उत्तर शाखा की ओर से केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी व संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ की टीम अव्वल रही। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का प्रयास हो रहा है। टीम ने हजारीबाग में होने वाले प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। उन्होंने कहा कि समूह की टीम लीडर दीप शिखा कुमारी के अलावा सुब्रतो ठाकुर, सृष्टि रत्ना, अर्पित कुमार दास, प्रतीक नायक, प्रियांशु कुमार, आर्य रंजन, रोहित कुमार राय, आयुषी एवं अर्पिता ठाकुर ने टीम को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *