समस्तीपुर- 2 लाख की जमीन के लिए महिला की हत्या:सिर पर चाकू से हमला, गले पर भी जख्म का निशान; पति ने पड़ोसी पर आरोप लगाया

समस्तीपुर- 2 लाख की जमीन के लिए महिला की हत्या:सिर पर चाकू से हमला, गले पर भी जख्म का निशान; पति ने पड़ोसी पर आरोप लगाया

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में तीन धुर जमीन के विवाद में 33 साल की महिला की हत्या कर दी गई। मीना देवी नाम की महिला के सिर पर चाकू से हमले और गले पर भी जख्म के निशान मिले। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतका मीना देवी (पत्नी अजीत पोद्दार, कानू बिशनपुर वार्ड संख्या-1) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। मृतका का पति बोला- दिल्ली में 10-12 साल से मजदूरी करता हूं मृतका के पति अजीत पोद्दार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षों से दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली से कभी-कभी घर आता था और जब नहीं आ पाता था, पत्नी और तीन बच्चों के लिए पैसे भेजता था। अजीत ने बताया कि मैं 10 दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटा हूं। उन्होंने बताया कि मेरा अपने पड़ोसी के साथ तीन धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जमीन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। अजीत के अनुसार, घटना की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और सोने चले गए। उनकी पत्नी मीना देवी कमरे में सोई हुई थीं। रात करीब 12 से एक बजे के बीच पत्नी की सीढ़ी पर मृत पाया अजीत ने बताया कि रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच मेरी अचानक आंख खुली। जब मैं बाहर आया तो पत्नी को घर की सीढ़ी पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर से खून बह रहा था और गर्दन पर भी चोट के निशान थे।
मृतका के पति ने बताया कि तत्काल मैंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना खानपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। जमीन विवाद में मृतका के पति ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया अजीत पोद्दार ने तीन धुर जमीन के पुराने विवाद को हत्या की वजह बताते हुए पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि कानू बिशनपुर गांव में एक महिला का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में तीन धुर जमीन के विवाद में 33 साल की महिला की हत्या कर दी गई। मीना देवी नाम की महिला के सिर पर चाकू से हमले और गले पर भी जख्म के निशान मिले। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतका मीना देवी (पत्नी अजीत पोद्दार, कानू बिशनपुर वार्ड संख्या-1) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। मृतका का पति बोला- दिल्ली में 10-12 साल से मजदूरी करता हूं मृतका के पति अजीत पोद्दार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षों से दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली से कभी-कभी घर आता था और जब नहीं आ पाता था, पत्नी और तीन बच्चों के लिए पैसे भेजता था। अजीत ने बताया कि मैं 10 दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटा हूं। उन्होंने बताया कि मेरा अपने पड़ोसी के साथ तीन धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जमीन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। अजीत के अनुसार, घटना की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और सोने चले गए। उनकी पत्नी मीना देवी कमरे में सोई हुई थीं। रात करीब 12 से एक बजे के बीच पत्नी की सीढ़ी पर मृत पाया अजीत ने बताया कि रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच मेरी अचानक आंख खुली। जब मैं बाहर आया तो पत्नी को घर की सीढ़ी पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर से खून बह रहा था और गर्दन पर भी चोट के निशान थे।
मृतका के पति ने बताया कि तत्काल मैंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना खानपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। जमीन विवाद में मृतका के पति ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया अजीत पोद्दार ने तीन धुर जमीन के पुराने विवाद को हत्या की वजह बताते हुए पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि कानू बिशनपुर गांव में एक महिला का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *