समस्तीपुर- 11 दिनों में 3.5 करोड़ की हेरोइन बरामद:महिला समेत 4 आरोपी अरेस्ट; सिलीगुड़ी से खेप लाते थे, पुड़िया बनाकर इलाके में सप्लाई करते थे

समस्तीपुर- 11 दिनों में 3.5 करोड़ की हेरोइन बरामद:महिला समेत 4 आरोपी अरेस्ट; सिलीगुड़ी से खेप लाते थे, पुड़िया बनाकर इलाके में सप्लाई करते थे

समस्तीपुर नगर पुलिस ने शहर के माधुरी चौक के पास मंगलवार को छापेमारी कर 412 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी अजीत पासवान की पत्नी बेबी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, गिरफ्तार तीन अन्य आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला निवासी गौतम कुमार, अमन कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को देख महिला भागने लगी, चारों को पकड़ा घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी से एक महिला तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप लेकर ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचने वाली है। वह इस खेप की डिलीवरी शहर के मगरदही मोहल्ला में करने वाली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने माधुरी चौक के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला को तीन युवकों के साथ आते देखा। पुलिस को देखते ही महिला भागने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के झोले की तलाशी ली तो उसमें काले रंग का एक पॉली पैकेट मिला। पॉली पैकेट को खोलने पर उसके अंदर से 412 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि मगरदही मोहल्ला निवासी मनोज कुमार, अमन कुमार और गौतम कुमार ने उससे हेरोइन मंगवाई थी। वह सिलीगुड़ी से हेरोइन की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंची थी। महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मनोज कुमार लंबे समय से हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में उसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच कर रही है। 10 दिन पहले डेढ़ करोड़ की हेरोइन की खेप पकड़ी थी समस्तीपुर जिले में हाल के दिनों में हेरोइन तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। करीब 10 दिन पहले भी शहर के एससी-एसटी थाना क्षेत्र के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की थी। उस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा पटोरी और मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में हेरोइन बरामदगी के कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कई कथित तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। समस्तीपुर नगर पुलिस ने शहर के माधुरी चौक के पास मंगलवार को छापेमारी कर 412 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी अजीत पासवान की पत्नी बेबी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, गिरफ्तार तीन अन्य आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला निवासी गौतम कुमार, अमन कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को देख महिला भागने लगी, चारों को पकड़ा घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी से एक महिला तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप लेकर ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचने वाली है। वह इस खेप की डिलीवरी शहर के मगरदही मोहल्ला में करने वाली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने माधुरी चौक के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला को तीन युवकों के साथ आते देखा। पुलिस को देखते ही महिला भागने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के झोले की तलाशी ली तो उसमें काले रंग का एक पॉली पैकेट मिला। पॉली पैकेट को खोलने पर उसके अंदर से 412 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि मगरदही मोहल्ला निवासी मनोज कुमार, अमन कुमार और गौतम कुमार ने उससे हेरोइन मंगवाई थी। वह सिलीगुड़ी से हेरोइन की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंची थी। महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मनोज कुमार लंबे समय से हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में उसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच कर रही है। 10 दिन पहले डेढ़ करोड़ की हेरोइन की खेप पकड़ी थी समस्तीपुर जिले में हाल के दिनों में हेरोइन तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। करीब 10 दिन पहले भी शहर के एससी-एसटी थाना क्षेत्र के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की थी। उस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा पटोरी और मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में हेरोइन बरामदगी के कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कई कथित तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *